Rajasthan Live 24×7

Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी की चमक बढ़ी, जानिए आज के ताजा भाव

 

Gold Price Today पिछ्ले सप्ताह लगातार दो दिनों तक सोने की कीमतों में आई तेजी इस सप्ताह के पहले दिन बरकरार नहीं रही। शुक्रवार के मुकाबले आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में 162 रुपये की गिरावट देखने को मिली। वहीं, चांदी आज मजबूत हुई है। 1 किलो चांदी का दाम बढ़कर 69795 रुपये हो गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 5 जुलाई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..

धातु 5 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 2 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 47425 47587 -162
Gold 995 (23 कैरेट) 47235 47396 -161
Gold 916 (22 कैरेट) 43411 43590 -179
Gold 750 (18 कैरेट) 35569 35690 -121
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27744 27838 -94
Silver 999 69795 Rs/Kg 68975 Rs/Kg 820 Rs/Kg

IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य

बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है।  इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।