गंगाशहर की कन्याओं और महिलाओं ने गवरजा माता का किया पूजन, वैक्सिनेशन करवाने का लिया संकल्प
Kamal Swami
बीकानेर
बाहेती परिवार की पुष्पा बाहेती ने बताया कि गंगाशहर की सभी महिलाऐ एकत्रित होकर गणगौर पूजन कर गवरजा माता से परिवार में सुख एवं समृद्धि की अरदास करने के साथ साथ सम्पूर्ण विश्व के कोरोना महामारी से मुक्त होने की प्रार्थना की जा रही हैं।
कन्याऐ गवरजा माता की पूजा के साथ नृत्य तथा गीतों के माध्यम से गवरजा माता को रिझा रही हैं एवं सभी कन्याओं ने आगामी दिनो में अपने परिवार व समाज में वैक्सिनेशन करवाने व मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में भागीदार बनने हेतु जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया ओर कोरोना को हरा कर बीकानेर को जीताने की ठानी हैं।
इस अवसर पर विदित, यजत, शारदा मोहता, श्वेता मोहता, संजू बाहेती, संगीता राठी, प्रणव, पर्व, निकुंज, मेदांश ने मधुर आवाज़ में भजनो की प्रस्तुति दी।