गणेश विसर्जन आज ,कोरोना के चलते लोगों ने घर में ही किया विसर्जन, देखे विडियो
Kamal Swami
बीकानेर/1 सितम्बर
हर वर्ष अनंत चतुर्दशी के दिनगणपति बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन होता है। गणेश चतुर्थी के दिन से 10 दिनों के लिए रखी जाने वाली गणेश प्रतिमाओं का बहते हुए जल में अनंत चतुर्दशी के दिन विधि विधान से विसर्जन करते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन जिस हर्षोल्लास से गणपति बप्पा को अपने घर लाते हैं और उनकी विधि विधान से 10 दिनों तक पूजा करते हैं, ठीक उसी प्रकार आनंदपूर्वक विघ्नहर्ता गणेश जी को विदा किया जाता है और उनसे फिर अगले वर्ष आने की प्रार्थना की जाती है ताकि वे हमारे सभी कष्टों और संकटों का नाश करें। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण कम संख्या में ही लोग विसर्जन के लिए गए और घाटों पर भीड़ लगाने से बचें।
इसी तरह जोशी वाड़ा में प्रेस फोटोग्राफर श्याम बिस्सा के मकान में गणेश प्रतिमा का विसर्जन आज घर पर ही किया गया । तालाब की मिट्टी से ही घर पर बनाई गई इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का आज विशेष पूजन के बाद मंत्रोचार के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर सरला देवी ,रेणु देवी,पूजा सहित परिवार के लोग उपस्थित थे। विसर्जन अवसर पर गणपति बप्पा मोरया रे बाबा मोरिया रे भजन गाकर दी गणपति को विदाई l