Rajasthan Live 24×7

जैसलमेर में आयोजित शांति और सद्भावना प्रभात फेरी में गाँधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी शिव शंकर बोड़ा ने लिया हिस्सा 

जैसलमेर। 

महात्मा गांधी के शांति व अहिंसा परमो धर्म विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई प्रभात फेरी कार्यक्रम अनवरत जारी है।


महात्मा गांधी जीवनशैली से प्रभावित प्रभात फेरी में हिस्सा लेने वाले खाजूवाला कांग्रेस पार्टी के युवा नेता गाँधी दर्शन प्रशिक्षणार्थी शिव शंकर बोड़ा ने बताया कि जैसलमेर जिले में प्रभात फेरी के माध्यम से शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए लोगो को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजित किया गया ।


इसी कड़ी में गुरुवार को प्रभात फेरी कार्यक्रम हुआ। जिसमें शान्ति, सदभावना,अहिंसा के साथ देश की एकता व अखंडता के लिए जय जगत , रामधुन, उठ जाग मुसाफिर भोर भई.. के गीतो के माध्यम से प्रभात फेरी में शहर के लोगो को जागृत किया। तथा जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो, भारत जोड़ो , भारत माता की जय व वंदे मातरम के उदघोष से नवीन जोश का संचार किया।

इस मौके पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सम्मुख सभी से सामूहिक “एक दुलारा देश हमारा प्यारा हिंदुस्तान” गीत गाकर देश की एकता का संदेश दिया।