पूर्व प्रधान का एमएमएस वायरल होने के मामले ने पकड़ा तूल, विधायक बिश्रोई ने लिखा सीएम को पत्र
bhawani acharya
बीकानेर।
पूर्व प्रधान का एमएमएस वायरल होने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा हैं। इस सम्बंध में आज नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्रोई ने अशोक गहलोत को पत्र लिखते हुए प्रदेश के हालातों पर चिंता व्यक्त की हैं।
विधायक बिश्रोई ने पत्र लिखकर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं। विधायक बिश्रोई ने कहा कि राजनीति का स्तर इतना नही गिरना चाहिए। उन्होंने पत्र के माध्यम से सीएम को अवगत करवाया है कि प्रदेशभर में महिलाओं के साथ अत्याचार और उत्पीडऩ लगातार बढ़ रहा हैं।
उल्लेखनीय है कि एमएमएस वायरल होने के बाद से ही माहोल गर्माया हुआ हैं। इस सम्बंध में पीडि़ता ने व्यास कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से ही कुछ लोगों ने उसकी फोटो व वीडियो को एडिट कर ऐसी घिनौनी हरकत की हैं।