कृषि मण्डी में लगी आग, 60 हजार बोरियां जलकर हुई राख
Kamal Swami
बीकानेर।
मण्डी में सरकारी खरीद के लिए रखी हजारों बोरियां आग लगने से जलकर राख में तब्दील हो गयी। घटना खाजूवाला के कृषि मण्डी की हैं। जहां पर आग लगने से मूंगफली सहित विभिन्न तरह के धान की बोरियां जल गयी। जानकारी मिली है कि दोपहर करीब दो बजे के आसपास मण्डी में बोरियोंं को रखने के लिए बने बारदाने में आग लग गयी।
जिसमें करीब 60 हजार बोरियां रखी हुई थी। आग लगने से एकबारगी मण्डी में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही खाजूवाला थाने की पुलिस टीम ने पहुंचकर आसपास के लोगों के सहयोग से टेंकर से पानी का छिडकाव कर आग को बुझाया। पता चला है कि जब तक आग पर काबू पाया जाता लगभग सभी बोरियां जल गयी। मुश्किल से 500-700 बोरियां ही बच पायी। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया हैं।