Rajasthan Live 24×7

दुष्कर्म करने में असफल रहा तो कर दी 60 वर्षीय विधवा वृद्धा की गला दबाकर हत्या, देखे खबर

बीकानेर। 60 वर्षीय विधवा वृद्धा की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना हनुमानगढ़ के पीलीबंगा थाना क्षेत्र की है। जहां पर गांव दुलमाना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। 60 साल की वृद्धा से गांव के ही एक युवक ने बुधवार रात दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल रहा तो महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव के साथ रेप करने के भी आरोप लग रहे है। महिला सुबह घर में मृतावस्था में मिली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी इंद्रकुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ मांडिया (19) दुलमाना गांव का ही रहने वाला है। आरोपी युवक मजदूरी करता है और घटना के समय शराब के नशे में धुत था। आरोपी सुरेंद्र कुमार मृतका को बुआ कहकर बुलाता था। इसका पहले से इनके घर आना जाना था। 60 साल की वृद्ध महिला विधवा थी और अकेली रहती थी।

उसके पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के देवर की शिकायत पर पीलीबंगा थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को राउंड अप किया गया है। गुरुवार सुबह देवर के घर जाने पर भाभी का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। मौका-मुआवना करने पर गला घोंटकर वृद्धा की हत्या करना सामने आया। हालात देखकर लग रहा है कि मृतका के साथ रेप किया गया है।