विश्वासघात करते हुए एक लाख 39 हजार रूपए किये गबन, मामला दर्ज
bhawani acharya
बीकानेर।
विश्वास के साथ पैसे देेने पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी रामदयाल चौधरी ने सदर पुलिस थाना में जगदीश पुत्र रामधन बिश्रोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना पुलिस लाईन चौराहे पर प्रार्थी की मिठाई की दुकान की हैं। प्रार्थी ने बताया कि उसने अपने जानकार रामधन को एक लाख 39 हजार रूपए देकर दिल्ली से काजू लेने के लिए कहा।
जिस पर आरोपी ने उसके साथ विश्वासघात किया और ना तो काजू आए और ना ही आरोपी ने पैसे वापस दिए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ विश्वासघात करते हुए काजू के पैसे को गबन कर लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।