Rajasthan Live 24×7

भीषण गर्मी नौतपा मैं तैनात ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों का सादुल सिंह सर्किल पर माला पहना कर तालियों के साथ किया अभिनंदन

 

जहां वर्तमान में एक तरफ महामारी से संपूर्ण देश सामना कर रहा है वही बीकानेर के पुलिसकर्मी इस भीषण गर्मी एवं नौतपा मैं आमजन की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात होकर अपना कार्य ईमानदारी , सतर्कता से कर रहे हैं इस अवसर पर आज सादुल सिंह सर्किल पर पर तैनात पुलिस कर्मियों का आज k e mरोड युवा व्यापार समिति द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें समस्त पुलिस कर्मियों का तिलक लगाकर ,माला पहनाकर, पुष्प वर्षा ,के साथ मोहल्ले वासियों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया।

उपस्थित पुलिसकर्मियों में कोटगेट थाना से अशोक पाल, कृष्ण कुमार,यातायात पुलिस थाना से विक्रम सिंह, श्रीमती शारदा, भैरू रतन, पंकज शर्मा, पप्पू राम जी जीआरपी अन्य पुलिसकर्मी. का समिति के अध्यक्ष श्याम मोदी, समिति के संरक्षक मनमोहन खत्री, समाजसेवी अशोक मोदी, नरेंद्र सिंह, कैलाश पांडे, जगदीश मदान, राम मोदी, मोहित गहलोत, तनवीर खान, सुमित गुप्ता , गोविंद भार्गव , चंदू ओझा सहित तमाम पदाधिकारियों ने समस्त पुलिसकर्मियों का सम्मान करके अभिवादन किया ! इस मौके पर समिति के अध्यक्ष श्याम मोदी ,संरक्षक मनमोहन मोदी उर्फ मोनू मोदी ने बताया लॉकडाउन के दौरान इन सभी पुलिसकर्मी द्वारा इस भीषण गर्मी में बीकानेर के आमजन को करोना गाइडलाइन के नियमों की पालना बताई गई एवं आमजन का प्रशासन की वर्दी के साथ-साथ सहयोग करते भी नजर आए