डंपर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को मारी टक्कर वाहन हुआ क्षतिग्रस्त,कोई जनहानि नहीं
sukhdev singh
Rajasthan live 24×7 खाजूवाला।
खाजूवाला से बीकानेर सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह माधोडिग्गी गांव के पास सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे से आ रहे एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर की वजह से डंपर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
मिडिया रिपोर्ट अनुसार इस हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खाजूवाला बीकानेर सड़क मार्ग पर माधोडिग्गी के पास एक ट्रक सड़क के किनारे खड़ा था।
इसी दौरान बीकानेर की ओर से आ रहे एक डंपर चालक ने उसके पीछे टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होते टल गया। लेकिन टक्कर की वजह से डंपर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।