Rajasthan Live 24×7

कोरोना के चलते डेढ़ साल से बंद पड़े स्कूल को शिक्षा विभाग ने इस दिन से खोलने की तैयारी की शुरू, देखे खबर

 

बीकानेर। कोरोना के चलते डेढ़ साल से स्कूल बंद पड़े हैं लेकिन शिक्षा विभाग ने नए सेशन की तैयारी फिर से शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इयरली कलेंडर के प्रस्ताव शिक्षा सचिव को भेज दिए हैं, जिस पर जल्द ही स्वीकृति मिलेगी। कुछ संशोधन के साथ नया सत्र अब सात जून से ही शुरू करने की तैयारी हो रही है, जबकि विभाग ने मंगलवार को ही सरकार को भेजे प्रस्ताव में 15 जून का सुझाव दिया है। संभव है कि एक-दो दिन में सात जून से सेशन शुरू करने का आदेश जारी होगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने बताया कि यह सिर्फ प्रस्ताव है, जिस पर राज्य सरकार की स्वीकृति मिलना अभी शेष है। स्वीकृति के बाद ही इयरली कलेंडर को जारी किया जाएगा। विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव अगर स्वीकृत होते हैं तो दस से 23 दिसम्बर 2021 तक हाफ इयरली और 9 से 25 अप्रैल 2022 तक इयरली एग्जाम हो सकते हैं।