बीकानेर ईसीबी के रसायन विभाग के सहायक आचार्य डॉ महेंद्र व्यास को इंडियन केमिकल सोसायटी कोलकाता का स्थायी फेलो मेंबर चुना
Kamal Swami
अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर ईसीबी के रसायन विभाग के सहायक आचार्य डॉ महेंद्र व्यास को इंडियन केमिकल सोसायटी कोलकाता का स्थायी फेलो मेंबर चुना गया है। उनका चयन रसायन के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए हाल ही में आयोजित सोसायटी की काउंसिल मीटिंग में किया गया ।
इस अवसर पर उन्हे डॉ.जी.एस.राॅय महापात्रा, आईआईटी चेन्नई के प्रो. रमेश गरदास, सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट के चीफ साइंटिस्ट डॉ पी एम एस चौहान,आरटीयू कोटा के प्रोफेसर विवेक पांडे,डाँ वाई.एन सिंह आदि ने बधाई दी ।
उल्लेखनीय है कि डॉ महेंद्र व्यास पूर्व में भी उत्कृष्ट अनुसंधान कार्यो के कारण से जिला प्रशासन बीकानेर द्वारा पुरस्कृत हो चुके हैं।