- अक्सर बार-बार अपना मोबाइल नंबर बदलने वाले लोगों को नहीं पता होता है कि उनका कौन सा नंबर उनके आधार से लिंक है। आज हम आपको एक तरीका बताएंगे, जिससे आप जान जाएंगे कि आपका कौन सा मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक है। इसके अलावा आप ये भी जान सकते हैं कि आपका नंबर आधार से लिंक है भी या नहीं…
आधार में लिंक नंबर पता लगाने के लिए ये करें
- सबसे पहले आपको UIDAI की वेब साइट पर जाएं
- इसके बाद My Aadhar के ऑप्शन पर जाएं
- यहां आपको एक और ऑप्शन Aadhar Services का दिखाई देगा
- Aadhar Services पर पहला ही ऑप्शन होगा Verify an Aadhar Number
- इस पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुलेगी
- यहां आधार नंबर डालें और उसके नीचे कैप्चा भरें
- प्रोसीड टू वेरिफाई पर क्लिक करें
- अब आपको आधार का स्टेटस दिखाई देगा
- इसमें कई डिटेल्स वेरिफाई होंगे, जैसे आधार नंबर, उम्र, राज्य और मोबाइल नंबर।
- अगर आपके आधार से कोई नंबर लिंक नहीं होगा तो वहां पर कुछ नहीं लिखा होगा।
- इसका मतलब ये है कि आपके आधार से कोई नंबर नहीं जुड़ा है।
- अगर आपके आधार से कोई मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है तो यहां नंबर के आखिरी तीन डिजिट दिखाई देंगे।
- ऐसे आप पता लगा सकते हैं कि आपके आधार के साथ कौनसा मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है।
क्या आप जानते हैं, आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक? ऐसे करें मालूम
