Rajasthan Live 24×7

सोशल मीडिया पर ऐसे किसी भी मैसेज को आगे फॉरवर्ड न करे, नही तो हो सकती है कानूनी कार्रवाई, देखे खबर

सोशल मीडिया पर इन दिनों फेक खबर और जानकारी शेयर कर कुछ असामाजिक तत्व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और समाज में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से राजस्थान में विशेषकर उदयपुर जिले में सोशल मीडिया पर एक फेक जानकारी साझा की जा रही है जिसमें भारतीय दंड संहिता की का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि मस्जिद व मदरसा की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व मस्जिद व मदरसा के स्टाफ को धमकाने या दुर्व्यवहार करने पर 3 साल की सजा हो सकने का दावा किया गया है।

उदयपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सोशल मीडिया पर चल रहे इस संदेश को फेक बताया है। उदयपुर पुलिस ने लिखा है कि,”कुछ समय से शरारती तत्वों द्वारा आमजन को गुमराह करने के उद्देश्य से एक मैसेज #SocialMedia पर वायरल हो रहा है जो की मिथ्या एवं भ्रामक है। ऐसे किसी भी मैसेज को आगे फॉरवर्ड न करे। इस तरह के दुष्प्रचार करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।”