Rajasthan Live 24×7

कोलायत और बज्जू के दौरे पर रहे जिला कलक्टर विकास कार्यों का किया निरीक्षण, सुनी आमजन की समस्याएं, कोलायत सीएचसी की व्यवस्थाओं पर जताया असंतोष







 

जल जीवन मिशन के तहत समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश


विभिन्न कार्यों का किया अवलोकन


  • जिला कलक्टर ने बज्जू तेजपुरा में निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन का अवलोकन किया व निर्देश दिए कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखा जाए।



 

सूरजड़ा में सुनी समस्याएं


  • जिला कलक्टर ने सूरजड़ा में राजीव गांधी आईटी सेंटर का निरीक्षण किया।ई-मित्र प्लस की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने सूरजड़ा में जनसुनवाई की और प्रत्येक पात्र व्यक्ति से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, पालनहार योजना, समाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। जल जीवन मिशन के बारे में बताया और कहा कि वर्ष 2024 तक प्रत्येक घर में नल युक्त पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।