पीबीएम की कोविड होस्पीटल में ड्यूटी लगाने के विवाद को लेकर डॉक्टरों में तनातनी
Kamal Swami
बीकानेर।
पीबीएम होस्पीटल में कोविड़ और नॉन कोविड़ रोगियों के ईलाज के लिये मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की ड्यटी के नये रोस्टर को लेकर उपजे विवाद के बाद गुरूवार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य के निर्देश पर पीबीएम अधीक्षक ने फिर से पुरानी रोस्टर लागू कर दिया है।
जानकारी में रहे कि अभी दो दिन पहले होस्पीटल प्रशासन ने कोविड ट्रीटमेंट के प्लान में तब्दीली कर मेडिसिन विभाग की सात यूनिटों में से चार यूनिट्स को पूरी तरह कोविड़ ट्रीटमेंट लगा दिया था। इसे लेकर मेडिसिन विभाग के डॅाक्टरों में तनातनी हो गई और गुरूवार को पीबीएम अधीक्षक कक्ष में इक्कठा हुए मेडिसिन प्रभाग के डॉक्टरों ने कोविड़ ट्रीटमेंट प्लान का विरोध करते हुए विभाग की सभी यूनिट्स को कोविड़ ट्रीटमेंट प्लान में शामिल करने की मांग करने लगे।
इस मामले को लेकर उपजे विरोधभाषीमाहौल के बाद पीबीएम अधीक्षक ने नया रोस्टर लागू कर मेडिसिन विभाग की सभी यूनिट्स को कोविड़ ट्रीटमेंट प्लान में शामिल किया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।