भारत माला परियोजना में 11 करोड़ रूपए के राजस्व चोरी पर एसडीआरआई ने बड़ी कार्रवाई की हैं। सड़क निर्माण सामग्री में रॉयल्टी के भुगतान में गड़बडी़ से जुड़ी यह कार्रवाई हुई हैं। पता चला है कि बिना उचित रॉयल्टी भुगतान के हो रहा था सड़क निर्माण।
बीकानेर के जैतसर में यह घपला पकड़ा गया हैं। जिसका कार्य गाजियाबाद की कृष्णा कन्स्ट्रक्शन कम्पनी के पास हैं। नियमों में गड़बड़ी मिलने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना राशि के साथ करीब 11 करोड़ चुकाने का आदेश दिया हैं।
यह कार्रवाई एसडीआरई के महानिदेशक आनन्द स्वरूप ने की हैं। उल्लेखनीय है कि 28 व 29 अक्टूबर को गड़बड़ी मिली थी। जिस पर राजाश्यामा कंश्ट्रक्शन कम्पनी पर भी कार्रवाई करते हुए करीब ढ़ाई करोड़ की चोरी को पकड़ा था।