Rajasthan Live 24×7

फर्जी विडियो वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की माँग, जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन

बीकानेर। मेघवाल समाज सम्मान समारोह समिति बीकानेर के बैनर तले आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर खाजूवाला पूर्व प्रधान महिला जनप्रतिनिधि के नाम से फर्जी विडियो वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की माँग की। समिति अध्यक्ष शिव शंकर मेघवाल के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष चुन्नीलाल हाटीला,भंवर लाल तँवर,डॉ सुशील मोयल,अशोक जनागल,बद्री नारायण कड़ेला,मदन जनागल व भंवर हाटीला आदि ज्ञापन देने में शामिल रहे। इस अवसर पर शिवशंकर मेघवाल ने कहा कि इस तरह एक महिला जनप्रतिनिधि को बदनाम करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह महिला अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। अगर इसको अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो समाज आन्दोलन को उतारू रहेगा।