बीकानेर। भारतीय राष्ट्रीय ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन इंटक के हेमन्त किराडू ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, ऊर्जा मंत्री बी डी कल्ला को मांगपत्र भेज कर मांग की है पुराना बिजली विभाग की बिल्डिंग स्टेट समय से है। निजीकरण के बाद निजी बिजली कंपनी ने ओल्ड विद्युत विभाग की बिल्डिंग में प्राइवेट ऑफिस लगा रखा है। निजी बिजली कंपनी अपनी स्वयं की बिल्डिंग निर्माण करे और सरकारी विभाग की बिल्डिंग तुरंत खाली कराई जाए। मांग पत्र में किराडू ने कहा कि निजी कंपनी मनमाने तरीके से कार्य कर रही है। सरकार को निजी कंपनी लाखो रुपए का चूना लगा रही है। इंटक इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी।
