नहर में मिला महिला का शव, कई दिन पुराना होने की आशंका
Kamal Swami
जिले के पीलीबंगा थाना क्षेत्र के चक 26 एसटीजी के पास एसटीजी नहर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव नहर में मिला है। शव की हालत देखकर नहर में बहकर आना बताया जा रहा है। शव की सूचना मिलने पर पीलीबंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।
जानकारी अनुसार, शव को ग्रामीणों की मदद से नहर से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवाया है। मौके पर पहुंचे एएसआई हंसराज ने बताया कि करीब 30 वर्षीय शव के ट्रैक सूट पहना हुआ है। जिसका चेहरा पूरी तरह क्षत विक्षत हो चुका है।