Rajasthan Live 24×7

गंगाशर से देशनोक के लिए दंडवत यात्री रवाना

बीकानेर श्रद्धा और आस्था के प्रतीक करणी माता देशनोक में हर साल हजारों की संख्या में जातरू दर्शन के लिए आते है जबकि कई यात्री विशेष मन्नत के साथ दंडवत यात्रा कर माँ के दरबार मे पहुचते है।

भाजयुमो जिला मंत्री मदन गोपाल सोनी ने बताया कि

गंगशहर से देशनोक के लिए अनिल कुमार सोनी व दिनेश उपाध्याय दंडवत यात्रा करते हुवे देशनोक के लिए रवाना हुवे जिनको रामदेव जी सोनी , लाल चंद जी धुपड , जुगल किशोर जी सोनी , बिलूजी सोनी ने ध्वजा दिखा के रवाना किया।