Rajasthan Live 24×7

कोरोना रोगियों की संख्या में लगातार हो रही कमी, अभी आए इतने पॉजिटिव

Blood sample with respiratory coronavirus positive

 

बीकानेर।जिले में कोरोना रोगियों की संख्या में लगातार हो रही कमी ने अब एक्टिव केस काफी कम कर दिए हैं। बुधवार को यहां सिर्फ दो पॉजिटिव सुबह की रिपोर्ट में आए हैं, यह दोनों केस बीकानेर शहर के हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से लिए गए सभी सैंपल निगेटिव रहे। वहीं दूसरी रिपोर्ट में 3 केस रिपोर्ट हुए है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने बताया कि आज आएं पॉजिटिव केस में वैद्य मघाराम कॉलोनी,बंगलानगर क्षेत्र से है। दूसरी रिपोर्ट में दो दंतौर और एक देशनोक का मरीज है। पीबीएम में 125 टेस्ट की जांच की गई, जिसमें कोई पॉजिटिव नहीं होना सुखद सूचना है। उधर, गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल में तो महज 25 ने ही सेम्पल दिया था। इन सभी की रिपोर्ट भी नेगेटिव रही। बीकानेर सैटेलाइट अस्पताल में 19 सेम्पल लिए गए, जहां दो पॉजिटिव आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भिखनेरा, गजनेर, बम्बलू, पूनरासर, नापासर, लखासर, नोखा, सेरुणा में कोरोना सैंपल की रिपोर्ट्स शत प्रतिशत निगेटिव है।