बीकानेर। जिले में कोरोना वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां सोमवार को जिले में कोरोना से दूसरी मौत दर्ज की गई है। डॉ. सुरेन्द्र वर्मा से मिली जानकारी के अनुसार रत्ताणी व्यासों का चौक निवासी 55 वर्षीय किशनलाल व्यास जो कि पॉजीटिव होने के बाद अपने घर पर आइसोलेट थे। सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ी तो परिजन पीबीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। डॉ. वर्मा के अनुसार मृत्यु के बाद फिर कोरोना का सैंपल लिया गया जो कि पॉजीटिव रिपोर्ट हुआ है। इससे पहले रविवार की रात्रि को 5 नंबर रोड निवासी 40 वर्षीय बजरंग की मौत हो गई। मृत्यु के बाद कोरोना सैंपल लिया गया जो कि पॉजीटिव रिपोर्ट हुआ।