- जयपुर . राजस्थान में कोरोना ( Corona ) के नए मरीजों की संख्या जहां हर रोज बढ़ रही है वहीं सोमवार को बांसवाड़ा व जैसलमेर में एक भी नया मरीज सामने नहीं आया। प्रदेश में कोरोना के कुल 2 हजार 169 नए पॉजिटिव सामने आए वहीं 12 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई।
-
प्रदेश में सबसे ज्यादा नए मरीज जयपुर में आए वहीं जोधपुर में भी संख्या 400 से ज्यादा रही। पाली में एक साथ मरीजों की नए मरीजों की संख्या में बेतहाशा इजाफा हुआ है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हजार 684 हो गई है, वहीं 1 हजार 810 मरीज कोरोना से ठीक हुए।
इन जिलों में आए नए पॉजिटिव –
- जयपुर में 538, जोधपुर में 412, अलवर में 145, बीकानेर में 182, कोटा में 153, पाली में 143, अजमेर में 50, बांरा में 21, बाड़मेर में 2, भरतपुर में 79, भीलवाड़ा में 35, बूंदी में 15, चित्तौडगढ़़ 7,चूरू 1, दौसा 16, धौलपुर 8, डूंगरपुर 17, श्रीगंगानगर 20, हनुमानगढ़ 39, जालौर 34, झालावाड़ 13, झुंझनूं 20, करौली 1, नागौर 89, प्रतापगढ़ 2, राजसमंद 3, सवाई माधौपुर 5, सीकर 20, सिरोही 3, टोंक 35 व उदयपुर में 61 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं।
यहां हुई कोरोना से मौत –
- अजमेर, अलवर, श्रीगंगानगर व जयपुर में 2-2, बीकानेर, जोधपुर, झुंझुनूं व पाली में 1-1 मौत कोरोना से दर्ज की गई।
