Rajasthan Live 24×7

राजस्थान में कोरोना गाइडलाइन जारी, कार्यक्रमों पर लगाई रोक

बीकानेर। गृह विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में सार्वजनिक रूप से भीड़भाड़ के कार्यक्रमों पर रोक लगाई है। सार्वजनिक कार्यक्रमों के सुपर स्प्रेडर इवेंट में बदलने की आशंका है। गृह विभाग ने संशोधित कोरोना गाइडलाइन जारी की है। सभी कलक्टर, जयपुर जोधपुर पुलिस आयुक्त, सभी एसपी को आदेश जारी किया है। तीसरी लहर, त्योहारों पर भीड़भाड़ को देखते हुए फैसला लिया गहै। प्रदेश में पिछले कुछ दिनोंसे कोरोना पॉजिटिव मामलों में गिरावट दज्र की गई है लेकिन कुछ राज्य ऐसे जिनमें अभी भी दैनिक पॉजीटिव मामलों में वृद्धि इसलिए वर्तमान में पूरी तरह सजग रहने एवं सावधानी बरतने की जरूरत बताई है।