भीनासर के कुम्हारों के मोहल्ले में मोबाइल टावर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है क्षेत्रवासियों ने आज मोबाइल टावर की एनओसी रद्द निरस्त करने की दरख्वास्त जिला कलेक्टर से लगाई है। पार्षद हरिओम कड़ेला से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नं 4 में जिया ढाणी के पास एक मकान में मोबाइल टावर लगना प्रस्तावित है और फाउंडेशन को लेकर गढ्ढे भी खोदे जा चुके है। कड़ेला ने बताया कि क्षेत्र में टावर लगने से निकलने वाली किरणों से प्रतिकूल असर पड़ेगा। वही आसपास के इलाके के घरों में दरारें तक आ चुकी है। जनभावनाओं को देखते हुए इसकी एनओसी निरस्त की जानी चाहिए। इसी को लेकर आज कलेक्टर परिसर में क्षेत्रवासियों ने एनओसी निरस्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर नमित मेहता के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
मोबाइल टावर को लेकर विवाद खड़ा, विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
