कांग्रेस ने दो साल में भाजपा सरकार की योजनाओं का नाम बदलने का काम किया :- विधायक बिश्नोई
Kamal Swami
नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज पांचू पंचायत समिति क्षेत्र के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य हेतु भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में दर्जनों गांवों पिथरासर, रासीसर,जेगला, देसलसर, जांगलू, जयसिंह देसर मगरा, मुंजासर, मुरिद्सर, ढिंगसरी, रातड़िया, मेघासर, साठिका, धरनोक, साईंसर में जनसभाओं को संबोधित किया ।
विधायक बिश्नोई ने कहा किकांग्रेस सरकार ने दो साल में भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के नाम बदलने का काम किया है । कांग्रेस पार्टी ने झूठ के बल पर प्रदेश की सत्ता हथियाई है और जैसे ही सरकार बनीं उसके साथ ही जनघोषणा पत्र के वादों से मुकर गई ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने बिजली के बिलो में भारी बढ़ोतरी कर गरीब व आमजन की कमर तोड़ने का काम किया है । विधायक बिश्नोई ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में लगातार नोखा के हक की आवाज उठाई है और आगे भी इसी तरह प्रयास किये जायेंगे ।कार्यक्रम में उनके साथ गणपतराम गोदारा,रामलाल सारण, रामरतन पुनिया, गोविंद सिंह राजपुरोहित, सुभाष बिश्नोई, हेतराम बेनीवाल, भंवरलाल नैण, जयपालसिंह, डूंगरराम मेघवाल, सहित भाजपा प्रत्याशी उपस्थित रहे ।