कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण विकास की रीढ़ तोड़ी – विधायक बिश्नोई
Kamal Swami
नोखा 21 नवंबर ।
भारतीय जनता पार्टी के विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि कोरोना के बहाने राज्य की कांग्रेस सरकार ने ग्रामीण विकास की रफ्तार को रोक दिया और केंद्र से प्राप्त धनराशि को भी खुर्द बुर्द कर दिया । उन्होंने कहा कि पंचायतीराज के त्रिस्तरीय चुनाव हमेशा एक साथ होते आए हैं, किंतु इस बार सरकार ने जानबूझकर एक साल तक चुनाव टाल दिए और अभी भी गहलोत सरकार जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव करवाने को तैयार नहीं थी, किंतु सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मजबूर होकर चुनाव करवाने जा रही है ।
विधायक बिश्नोई ने कहा कि किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता व संविदाकर्मियों के सेवा स्थाईकरण जैसे अनेकों झूठे शगूफे छोड़कर सत्तारूढ़ हुई कांग्रेस सरकार व उसके नेता सदमे में जी रहे हैं और आज उनकी हालत यह हो गई है कि वे जनता से मुखातिब होने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं । उन्होंने विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क करते हुए विधायक बिश्नोई ने आमजन से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की ।
विधायक बिश्नोई ने आज कुदसू, उदासर, किशनासर, पांचू, नाथूसर, कुंभासर, घट्टू, जसरासर,साधासर में जनसंपर्क किया । विश्नोई के साथ भूपेंद्र सिंह कक्कू, भंवरलाल नैण, ओमप्रकाश सुथार, अखेसिंह सिंजगुरु, श्रीराम तरड़, गणपतराम गोदारा, डूंगर राम मेघवाल, रामकुमार नायक, सुभाष बिश्नोई, गोविंद सिंह राजपुरोहित, शिवधन भादू, हरजीराम नायक सहित उपस्थित रहे ।