प्रदेश के इस ज़िले में आज रात 10 बजे से 28 सितंबर सुबह 5 बजे तक कंप्लीट लॉकडाउन
Mayank Swami
बीकानेर/25 सितम्बर
11 शहरों में धारा-144 लगने के कुछ दिन बाद ही गुरुवार को कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने जोधपुर के दोनों नगर निगमों व करीब 13 गांवों में शुक्रवार रात 10 बजे से 28 सितंबर सुबह 5 बजे तक कंप्लीट लॉकडाउन की घोषणा की है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सबकुछ बंद रहेगा।
इधर, गुरुवार को प्रदेश में 1981नए केस आए, 15 की मौत हुई। अब कुल रोगी 1,22,720, मृतक आंकड़ा 1397 हो गया है। मृतकों में जोधपुर के 2, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, जयपुर, जालौर, प्रतापगढ़, सीकर व टोंक का एक-एक रोगी है। जयपुर में सर्वाधिक 381, जोधपुर में 308 केस मिले।
सवाल यह भी उठ रहे हैं जब जयपुरमें रोज जाेधपुर से अधिक केस आ रहे हैं। कुल रोगियों व माैतों के मामले में जयपुर नंबर-1 है तो प्रशासन यहां लॉकडाउन क्यों नहीं लगा रहा? जयपुर में 19,001 केस व 315 की मौतें हो चुकीं, जबकि जोधपुर में यही आंकड़ा क्रमश: 18,227 व 139 है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1965 रोगी ठीक हुए। अब तक 1,02,330 रिकवर हो चुके।
भीलवाड़ा में 133, व उदयपुर में 103 नए केस मिले। हालांकि, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1965 रोगी ठीक हुए। वहीं 1981 को डिस्चार्ज किया गया। अब प्रदेश में कोरोना को हराने वालों की संख्या 1,02,330 हो गई है। यानी अब तक 83.38% रोगी कोरोना को हरा चुके हैं। हालांकि भर्ती मरीजों का आंकड़ा 18,993 हो गया है।
प्रदेश में मृत्युदर में अगस्त के मुकाबले 0.16% गिरकर 1.13% पर पहुंच गई हैै, लेकिन सच यह भी है कि इस दौरान मौतों का आंकड़ा नहीं रुका है। सितंबर में अब तक 341 रोगी दम तोड़ चुके हैं। हर दिन प्रदेश में 13 से 15 लोगों की मौत ही सरकारी रिकॉर्ड में दिखाई जाती हैं। केस ज्यादा आने के कारण मरीजों के मुकाबले रिकवर रेट घट जाती है।
5 हजार से ज्यादा भर्ती मरीज बढ़ गए, सितंबर में ही अब तक 5,168 भर्ती रोगी भी बढ़ चुके हैं। एक माह में भर्ती मरीज बढ़ने का यह रिकॉर्ड है। इससे पहले 2,829 भर्ती मरीज अगस्त में बढ़े थे।