Rajasthan Live 24×7

शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अब्बासी ने मुस्लिम समाज के हितो के लिए सौंपा ज्ञापन

बीकानेर 31/7/2021

शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमजद खान अब्बासी के साथ पूर्व महापौर मकसूद अहमद, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मजीद खोखर,वरिष्ठ कांग्रेसी सलीम भाटी, अनवर अजमेरी, डॉ मिर्जा हैदर बेग के साथ मुस्लिम समाज के हितो के लिए ज्ञापन नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन, संसदीय कार्य मंत्री, राजस्थान सरकार को सौंपा।
ज्ञापन मे निम्न मांग की गई:-
1.यूआईटी चेयरमेन मुस्लिम समाज से मनोनीत किया जाए।
2.बीकानेर मुस्लिम समाज के बंद पड़े मुसाफिरखाना के निर्माण कार्य को शुरू करवा कर पूर्ण करने की मांग रखी।
3.बीकानेर में अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए जमीन दी गई थी उन पर भाजपा सरकार ने रोक लगा दी उस रोक को हटाया जाए।
4.स्वतंत्रता सेनानी के वारिसों को आवंटित भूखंडो के पट्टे जारी किए जाए।
5.पिछ्ली कांग्रेस सरकार के समय प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बने पट्टो पर से रोक हटाकर आमजन को राहत प्रदान करे।कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बीकानेर