सीएचसी खाजूवाला के डॉक्टर स्टाफ की जांच नेगेटिव ली राहत की सांस
Kamal Swami
खाजूवाला (सुखदेव सिंह)।
बुधवार को खाजूवाला सीएचसीके डॉक्टर स्टाफ कि कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद लोगों के साथ सीएचसी के समस्त स्टाफ ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में खाजूवाला के एक डॉक्टर के पत्नी सहित कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएससी के समस्त स्टाफ वह खाजूवाला के लोगों में एकबारगी हड़कंप मच गया था। जिसके बाद में सभी डॉ व समस्त स्टाफ की जांच की गई थी ।सभी 47 लोगों की जांच रिपोर्ट बुधवार को नेगेटिव आई।
गौरतलब है कि खाजूवाला मेंअभी तक करोना के दो ही मामले दर्ज में है इसमें एक महिला इससे पहले पॉजिटिव पाई गई थी और अब डॉक्टर व उनकी पत्नी की कोरोना पॉजिटिव पाई गई जिन्हें होम क्वारटीइन कर दिया गया है। खाजूवाला प्रशासन व चिकित्सा विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं लोगों ने भी प्रशासन का साथ देते हुए मास्क का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है जो कि निरंतर जारी है। व्यापारियों ने भी प्रशासन का सहयोग दिया है।