Rajasthan Live 24×7

केंद्र सरकार ने लिया कोरोना वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला, अब इस उम्र के हर व्यक्ति लगा सकेंगे वैक्सीन, देखे खबर

बीकानेर।
केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला लिया है। देश में 1 मई से 18 साल से ऊपर का हर व्यक्ति वैक्सीन लगवा सकेगा। लोगों को तेजी से कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

वैक्सीनेशन के अगले फेज को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि सरकार देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कम से कम समय में वैक्सीन लगाने के लिए लगातार काम कर रही है। क्करू की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में वैक्सीन को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। इसमें वैक्सीन की कीमत, उपलब्धता, इसके लिए पात्र लोग और वैक्सीन लगाने जैसी तमाम व्यवस्थाओं को लचीला बनाया गया है।