Rajasthan Live 24×7

बीजेपी मुख्यालय में आज होगा जीत का जश्न, पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

National

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज (10 मार्च) शाम को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि मणिपुर और गोवा में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.