Rajasthan Live 24×7

नाबालिग के साथ मस्जिद में कुकर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज

बीकानेर में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला मिली जानकारी अनुसार रविवार को सामने आया है। जंहा मस्जिद में पढ़ने के जाने वाले नाबालिग बच्चे के साथ घिनौना कृत्य (कुकर्म) करने का प्रयास करने का संगीन मामला शहर के कोटगेट थाने में दर्ज हुआ है। घटना 18 सितम्बर शनिवार को धोबी तलाई स्थित मस्जिद की है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में नाबालिग के मां ने आरोपी के खिलाफ परिवाद दिया है। जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस सम्बंध में पीड़ित बच्चे के पिता ने कोटगेट थाने में परिवाद दिया है और बताया कि उसके दो बेटे है। जो कि धोबी तलाई स्थित मस्जिद में पढने के लिए जाते है।

कल शनिवार को भी पढने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान मस्जिद में अजान करने वाले मुजीम (मोहम्मद आबिद) ने प्रार्थी के छोटे बेटे को मस्जिद में पढ़ने के लिए रोक लिया और बड़े बेटे को नींबू पानी लाने के लिए घर भेज दिया ।

जिसके बाद मुजीम ने प्रार्थी के छोटे बेटे के साथ अभद्रता की और कुकर्म करने का प्रयास किया जिससे बच्चा घबरा गया और पेशाब करने का बोलकर भाग गया ।

नाबालिग ने घर पर आकर पूरी बात अपनी मां को बतायी तो परिजनों के होश उड़ गए शाम को जब प्रार्थी अपने घर पहुंचा तो उसे घटना का पता चला। जिस पर आरोपी की खिलाफ पुलिस में परिवाद दिया है।