- बीकानेर।
- युवक द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने नयाशहर पुलिस थाने में नामजद युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार परिवादी का आरोप है कि नागौर निवासी शमशेर अली पुत्र रमजान अली उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
युवक द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला, मुकदमा दर्ज
