संपति हड़पने के लिए माँ से मारपीट, बेटे व बहु के खिलाफ मुकदमा दर्ज
bhawani acharya
बीकानेर।
संपति हड़पने के लिए माँ सेमारपीट करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने कोटगेट थाने में बेटे व बहु के खिलाफ न्यायालय के आदेश से मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 21 मई 2020 से 09 नवम्बर 2020 के बीच की हैं। प्रार्थिया कमला देवी सोनी पत्नी श्याम सुंदर निवासी रानी बाजार ने अपने बेटे भवानीशंकर व उसकी पत्नी मंजु निवासी नागौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं।
प्रार्थिया ने बताया कि उसकी संपति हड़पने के लिए ही बड़े बेटे और उसकी पत्नी ने कई मर्तबा उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकिया देते रहे हैं। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने इस के सम्बंध में मुझे जान से मारने की धमकियां भी एलानिया रूप में देते रहे हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच गिरधारीलाल को सौंपी हैं।