Rajasthan Live 24×7

कार ने पैदल चल रहे दंपति को टक्कर मारी, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल

 

हनुमानगढ़। टाउन क्षेत्र के गांव शेरगढ़ रोही में बस स्टैंड से पैदल घर जा रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने टक्कर मार दी, जिससे पत्नी की मौत हो गई, पति गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। टाउन पुलिस ने इस संबंध में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चक 13 केएसपी भूनावाली ढाणी के पेप सिंह पुत्र सुल्तान सिंह राजपूत ने पुलिस को सूचना दी कि उसके माता-पिता संगरिया में रहने वाली उसकी बुआ से मिलने गए हुए थे। रविवार सुबह वापस लौटे तो शेरगढ़ बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद पैदल आ रहे थे। इस दौरान एक सफेद रंग की हरियाणा नंबर की कार के चालक ने कार को लापरवाही व तेजी से चलाते हुए उसके माता-पिता में टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। अस्पताल में उसकी माता हरिया देवी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि पिता सुल्तान सिंह उपचाराधीन है। सीआई लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच एएसआई कृष्ण कुमार को सौंपी गई है।