Rajasthan Live 24×7

कार और ट्रक ट्रेलर की टक्कर, कार चालक को इलाज के लिए बीकानेर रेफर, देखे खबर

बीकानेर। कार और ट्रक ट्रेलर की टक्कर हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर थाना क्षेत्र के बामनवाली के पास हाइवे की है। जहां पर आज शाम करीब 6 बजे के आसपास क्वीड कार और ट्रेलर में भिड़त हो गयी। जिसमें कार सवार को चोटे लगी है। इस सम्बंध में लूणकरणसर थाने के एएसआई पूर्णाराम ने बताया कि मौके पर जब तक पहुंचे तब तक कार चालक को कार मालिक इलाज के लिए बीकानेर ले गया। हालांकि कार चालक के सिर में कुछ चोट लगी है। एएसआई ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि कार चालक ने गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान यह टक्कर हो गयी।