कार व ट्रक की टक्कर, ट्रक में लदी बोरियां कार पर गिरी, दो लोगों की मौत
Kamal Swami
बीकानेर।
लूणकरणसर में आज सुबह हुए एक हादसे में दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा जगदेववाला व किस्तुरिया के पास हुआ जहां एक ट्रक कार पर पलट गया। कार व ट्रक की टक्कर के बाद ट्रक में लदी बोरियां कार पर गिर गई जिससे कार में सवार दब गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जगदेववाला व किस्तुरिया गांव के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व टोलकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतक हनुमानगढ़ के बताए जा रहे हैं।