25 वर्षीय मरीज, गिरधारी( नाम बदलकर) जिसे पेट में बड़ी कैंसर की गांठ थी एवम् असहनीय दर्द था। दवा का असर भी जाता रहा था। लेकिन डॉ. प्रवेश तनेजा ने नर्व ब्लॉक तकनीक से उसे दर्द से राहत दिलवाई। नर्व ब्लॉक तकनीक से नसों के गुच्छे (nerve plexus) के पास काम करके दर्द से राहत दिलवाई जा सकती है।
डॉ. प्रवेश तनेजा के अनुसार कैंसर में बहुत अधिक दर्द होता है, जिसमें साधारण दवा से आराम नहीं मिलता।श्री राम हॉस्पिटल के डॉ. प्रवेश तनेजा के अनुसार कमर दर्द, सर्वाइकल, साइटिका, कैंसर दर्द, घुटनों के दर्द, ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया में नर्व ब्लॉक तकनीक से मरीज को बहुत आराम मिलता है। डॉ प्रवेश तनेजा श्री राम हॉस्पिटल एवं शिव पेन क्लिनिक बीकानेर में अपनी सेवाएं देते हैं।