Rajasthan Live 24×7

जिले में अवैध व हथकढ़ शराब के विरुद्ध अभियान:समय पर बंद हो शराब की दुकाने,कलक्टर ने दिए निर्देश

 

  • मेहता ने कहा कि पुलिस एवं जिला आबकारी अधिकारी समन्वय कर मदिरा के अवैध निर्माण, उत्पादन, परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग समन्वय से जिले के लिए विशिष्ठ कार्य योजना बनाए। उन्होंने कहा कि किसी भी मदिरा दुकान या अनुज्ञाधारी एवं अन्य के द्वारा अन्य राज्यों की अवैध मदिरा संग्रहित होने या मदिरा बोतलों से छेड़छाड़ कर टेम्परिंग करने पर कठोर कार्यवाही की जाए
  • मेहता ने हाईवे पर स्थित ढाबों, हाईवे से गुजरने वाले स्प्रिट टेंकर्स आदि की समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए और कहा कि संदिग्धता पाए जाने पर आवश्यक वैद्यानिक कार्यवाही की जाए। अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए नकली, हथकड़, अवैध एवं अन्य राज्यों की मदिरा बाहुल्य वाले गांव को चिन्हित किया जाकर उक्त गांव में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बारे में सूचना एकत्रित कर सम्पूर्ण डाटा बेस तैयार किया जाए और उनके विरुद्ध समन्वित कार्यवाही की जाए। उन्होंने बताया कि अभियान की जिला स्तर पर जिला प्रशासन प्रतिदिन मॉनेटरिंग एवं पर्यवेक्षण कर रहा है। विशेष अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही को गम्भीरता से लिया जाएगा एवं संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। अनुज्ञापत्रधारी शराब की दुकानें निर्धारित समय पर बन्द हों। निर्धारित समय के बाद भी यदि कोई व्यक्ति शराब बेचता पाया जाये तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही करें।