बस व बोलेरो कैंपर की भिड़ंत, 28 को हुई शादी, आज जा रहा था टिके फेरे पर, सड़क दुर्घटना में हुई मौत
Kamal Swami
नोखा
उपखंड के मसूरी गांव के समीप सोमवार की शाम एक निजी बस व बोलेरो कैंपर की भिड़ंत हो गई जिसमें बोलेरो में सवार बाना (डूंगरगढ़) निवासी मुकेश लोहार (35) की मौत हो गई।
म्रतक के मामा से मिली जानकारी के अनुसार मुकेश की शादी इसी 28 तारीख को ही हुई थी वह अपने टीके फेरे पर बासी बरसिहसर जा रहे थे, जसरासर थाना क्षेत्र के मसूरी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई म्रतक की बॉडी को नोखा के बागडी अस्पताल में रखा गया है।