Rajasthan Live 24×7

मंगलवार को फिर बंपर वेक्सीनेशन, कोविशिल्ड लाभार्थियों को फिलहाल करना होगा इंतजार, देखे सूची

बीकानेर। बीकानेर में मंगलवार को एक बार फिर बंपर वेक्सीनेशन होगा जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया मंगलवार को शहरी क्षेत्र के 20 केंद्रों में वेक्सीनेशन किया जाएगा जिसके लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग आज रात करीब 9 बजे ओपन होगी । वंही ग्रामीण क्षेत्रों के 28 केंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग की व्यवस्था के तहत टीकाकरण किया जाएगा हालांकि कल होने वाले वेक्सीनेशन में शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों पर कोविशिल्ड की डोज इक्का दुक्का केंद्रों पर ही रहेगी । ऐसे में कोविशिल्ड के लाभार्थियों को फिलहाल इंतजार ही करना पड़ेगा । साथ ही कल वेक्सीनेशन ऑन व्हील्स से शहरी क्षेत्र में टीकाकरण का कार्य पहले की भांति जारी रहेगा ।