ब्रेकिंग- : पुलिस ने नामी होटल में मारी रेड, पिछले काफी समय से चल रहा था अवैध काम
Mayank Swami
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में लंबे समय से होटल के रूप में अवैध ठेके के रूप में चलाए जा रहे एक नामी होटल पर श्रीडूंगरगढ़ ुलिस ने प्रशिक्षु आरपीएस जनरैल सिंह की अगुवाई में कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार लंबे समय से सरदारशहर रोड स्थित तंवर होटल में अवैध शराब का खुल्लेआम कारोबार होने की सूचना मिल रही थी और गुरुवार रात को मुखबिर द्वारा सूचना कन्फर्म होने के बाद आरपीएस जनरैलसिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने तंवर होटल पर छापा मारा है। छापे में पुलिस को होटल से बड़ी मात्रा मे अंग्रेजी शराब बीयर मिली है।