बीकानेर। जिले में कोरोना की जंग लड़ रहे प्रशासन के लिये अब ब्लैक फंगस गल फांस बनता जा रहा है। जिसके चलते दो दिन में तीन मौत हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार दोपहर ब्लैक फंगस से पीडि़त एक ओर रोगी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रभारी डॉ गौरव गुप्ता ने बताया कि सूरतगढ़ निवासी कालूराम ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस समय 18 मरीज ब्लैक फंगस से चिन्हित हो चुके है। गौरतलब रहे कि इससे पहले चूरू जिले की भंवरीदेवी (60)और एक गंगानगर निवासी की मौत हो चुकी है।
