- बीकानेर। बस से उतरते समय चालक द्वारा बस चलाने एक वृद्ध सड़क पर गया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे राहगीरों ने पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भतीजे अशोक कुमार की रिपोर्ट पर नयाशहर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
-
पुलिस के मुताबिक परिवादी ने बताया कि श्रीरामसर निवासी उसके चाचा हरीराम (६०) पुत्र मोडाराम माली रविवार को काम कर चानी गांव से बस से बीकानेर आए थे। यहां कल्ला पेट्रोल पंप के पास बस से उतर रहे थे तभी चालक ने बस को रवाना कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। इस दरम्यिान उनके साथ बस में सवार एक अन्य व्यक्ति उन्हें घायलावस्था में निजी अस्पताल लेकर गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें पीबीएम ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बीकानेर: बस से उतरते समय नीचे गिरने से वृद्ध की मौत
