बीकानेर : अपनी पत्नी को हथौड़े से पीट पीट कर उतार दिया मौत के घाट
Mayank Swami
बीकानेर /श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को हथौड़े से पीटा गया और पीट पीट कर जान से मार दिया गया। पारिवारिक रिश्तों को झकझोरने वाली यह घटना क्षेत्र के गांव मोमासर में हुई है। जहां मृतका इंद्रा वाल्मीकि को उसके पति छोटूराम ने मौत के घाट उतार दिया। मृतका के बड़े पुत्र ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और मृत्तका के शव को हॉस्पिटल लेकर आई। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण मौके पर है और घटना के समस्त पहलुओं की जानकारी जुटा रहे है।