बीकानेर: घर-घर मना रहें है हनुमान जन्मोत्सव, कोरोना महामारी से दुनिया को बचाने की प्रार्थना कर रहे हैं
Mayank Swami
बीकानेर आज घर घर हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। लॉकडाउन में बाबा के मंदिरों के पट बंद है परंतु श्रद्धालु अपने घरों में हलवे का भोग लगा कर हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ कर रहें है। आप भी हमारे कस्बे के प्रसिद्ध मंदिर हनुमान धोरा के बाबा के दर्शन करें। मन्दिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया है और बाबा का श्रृंगार कर विशेष ज्योत आरती की गई है। आज के स्वाति व विशाखा नक्षत्र में आई इस विशेष पूर्णिमा पर हनुमान पूजा करें और कोरोना महामारी से दुनिया को बचाने की प्रार्थना बाबा से करें।