Rajasthan Live 24×7

बीकानेर : 1 मिनट में 20 बार हमला कर गाय ने महिला को बुरी तरह से किया जख्मी, देखे वीडियो

बीकानेर। शहर को स्वच्छ बनाने,आवारा पशुओं को शहर से मुक्त करने के नगर निगम के दावे कितने सार्थक है। इसकी बानगी बुधवार को मुरलीधर में हुई एक घटना से लगाया जा सकता है। जहां आवारा पशु की वजह से एक महिला की जान जोखिम में आ गई। घटना अनुसार एक महिला अपने बच्चे के साथ जा रही थी कि पीछे से दौड़ती आई एक गाय ने महिला को इतनी बुरी तरह से चोटिल कर दिया। बताया जा रहा है कि कई दिनों से एक गाय छिडऩे की वजह से वहां के लोगों के लिये आतंकीत माहौल बना हुआ है। इसकी कई बार शिकायत नगर निगम में की जा चुकी है। लेकिन निगम की ओर से अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उसका बड़ा कारण है निगम द्वारा अब तक आवारा पशुओं को पकडऩे के लिये ठेका नहीं निकालना है।
शहर के अनेक जगहों पर है आवारा पशुओं का जमावड़ा
आपको बता दें कि अप्रेल 2020 के बाद आवारा पशुओं को पकडऩे का ठेका नहीं होने से शहर के मुख्य मार्गों सहित बाजारों व गलियों में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा हुआ है और इनके आतंक से आम राहगीर की जान हल्ख में अटकी रहती है। वार्ड नं 2 में बुधवार को हुए हादसे शहर के अनेक स्थानों पर आएं दिन होते है। लेकिन निगम की लापरवाही के कारण आमजन इन आवारा पशुओं की चपेट में आ रहे है। यहीं नहीं कई बार तो सड़क हादसों की वजह भी ये आवारा पशु ही बनते है।
महज होती है बातें
निगम की ओर से अनेक बार आवारा पशुओं पर अकुंश लगाने के लिये बड़े बड़े दावे किये जाते है। लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता है। जिसके कारण बीकानेरवासियों को इन आवारा पशुओं से दो दो हाथ करने पड़ते है।