-
मरुस्थल में सर्दी अभी परवान तो नहीं चढ़ी है लेकिन रात में हल्का कोहरा अब नज़र आने लगा है। दोपहर में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री पहुंच रहा है जिससे पंखों का महत्व कायम है। पिछले दिनों 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान अब न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस है। वहीं पारा 22 डिग्री तक पहुंच रहा है।
-
बीकानेर शहर से बाहर निकलते ही मिट्टी में धोरे हैं जो रात को तापमान कम होते ही ठंडे हो जाते हैं और रातभर की ठंडक सुबह 10 बजे तक बनी रहती है। ये ही कारण है कि रात के तापमान का असर सुबह तक रहता है। जिले में रात को कोहरा दिखता है, जिससे दूर तक अब साफ नजर नहीं आता। जैसे जैसे सर्दी बढ़ेगी, वैसे वैसे कोहरा बढ़ने लगेगा। खासकर बाहरी कॉलोनियों में ज्यादा कोहरा रहता है। मुरलीधर व्यास नगर, पवनपुरी, कांता खतुरिया कॉलोनी, जय नारायण व्यास कॉलोनी के अलावा सैन्य क्षेत्रों में ज्यादा सर्दी का अहसास हो रहा है। वहीं परकोटे के भीतर भारी संख्या में बने मकानों के कारण सर्दी व कोहरा कम रहता है
बीकानेर में सर्दी रात में सिमटी, दोपहर में उतर जाते हैं स्वेटर
